हरियाणा नागरिक संघ की  गौरवमय यात्रा

हरियाणा राज्य का नाम आते ही हरित प्रदेश और प्रसिद्ध संस्कृति की सहज याद आ जाती है। हरियाणा राज्य से जुड़ा व्यक्ति कहीं भी जाये वह अपनी पारम्परिक सभ्यता और संस्कृति को कभी नही भूलता। अपने जीवन यापन के लिए वह व्यक्ति जहाँ भी जाता है अपनी संस्कृति को साथ लेकर जाता है व उसे संजोकर रखने का भरपूर पर्यास करता है। कुछ ऐसी ही कहानी आँध्रप्रदेश में गत 250 वर्षों में आये हरियाणा मूल के प्रवासियों की है। प्रदेश में रहते हुए अपना जीवन यापन करते हुए न केवल प्रदेश की प्रगति में कंधे से कन्धा मिलाकर चले अपितु हरियाणा की संस्कृति व अपनी एकता को बनाये रखा। आंध्र प्रदेश की राजधानी (आज तेलंगाना की राजधानी) में कुछ हरियाणा प्रवासी भाईओं के अनुकरणीय प्रयासों से हैदराबाद सिकंदराबाद में हरियाणा नागरिक संघ का 1989 में जन्म हुआ। अपनी रजत जयंती मना रहे हरियाणा नागरिक संघ के गठन की कहानी काफी दिलचस्प हैं। 

वर्ष 1989 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री देवीलाल ने अपने हैदराबाद के अधिकारिक दौरे के दौरान हरियाणा वासियों के संगठन/समाज से मिलने की इच्छा जाहिर की। इसी सन्दर्भ में समाज के व्यापारी बंधुओ के एक दल जिसमें श्री प्रहलाद राय, श्री. बी. पी. सिंघल, श्री धर्मपाल व् अन्य लोगों नें मुख्यमंत्री से भेंट कर हरियाणा की संस्कृति एवं संगठन पर चर्चा की। तत्पचात् अगले पांच सात दिनों में एक अस्थायी समिति का गठन किया गया जिसमें श्री प्रहलाद राय को अध्यक्ष, श्री विनोद गुप्ता को मानद मंत्री तथा श्री बी.पी. सिंघल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।इनके नेतृत्व में होटल डेक्कन कॉन्टिनेंटल में राणा के वासियों की बैठक एक परिचय में बहुत विचार विमर्श के बाद संगठन की रुपरेखा तैयार की गयी और उसी के अन्तर्गत हरियाणा नागरिक संघ का जन्म हुआ। शुरूआती दौर में संघ के संविधान की रूपरेखा और उसे बनाने में तत्कालीन
पदाधिकारियों ने अपना योगदान दिया। वर्ष दर वर्ष संघ की गतिविधियाँ काफी सक्रियता से बढ़ती चली गयी और जल्दी ही समाज बंधुओं को एकजुट करने के लिए अपना भवन की आवश्यकता महसूस होने लगी। वर्ष 1991 में श्री राम कुमार गोयल की अध्यक्षता में भवन के लिए जमीन की तलाश जोरों से होने लगी और वर्ष 1992 में सिकंदराबाद पैराडाइस के समीप सिटी के बीचों बीच लगभग 2500 वर्ग गज जमीं भवन के लिए श्री राम कुमार गोयल, श्री कश्मीरी लाल अग्रवाल, श्री एम.एल. अग्रवाल, श्री विजय गर्ग, श्री बी. पी. सिंघल एवं अन्य लोगों के मार्गदर्शन में निर्धारित की गयी। भवन की जमीन के अधिग्रहण तथा निर्माण को सुचारू रूप से चलाने के लिए बहुत विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया की एक ट्रस्ट का गठन किया जाये जिसमें हरियाणा नागरिक संघ के सदस्य ही ट्रस्टी होंगे। इसी तत्वधान में हरियाणा सेवा संघ का गठन श्री एम. एल. अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ । श्री विनोद कुमार गुप्ता ने उस दौरान अपने मंत्री काल में श्री नरेश साबू एवं अन्य लोगों के सहयोग से हरियाणा सेवा संघ के नियम व उपनियमों का गठन किया।

वर्ष 2001 में हरियाणा भवन के निर्माण की अनुमति प्राप्त होने के बाद वर्ष 2002 में श्री राम कुमार गोयल की अध्यक्षता एवं श्री कश्मीरी लाल की उपाध्यक्षता में मानद मंत्री श्री मांगेराम तायल के कार्यकाल में भवन का निर्माण शुरू हुआ। अगले पांच सालों तक भवन के निर्माण में संघ के सदस्यों के भरपूर सहयोग से भवन को साकार रूप प्रदान किया। संघ वर्ष 2007 में आंध्रप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री राजशेखर रेड्डी के करकमलों से भवन का उद्घाटन हुआ और जल्दी ही हरियाणा भवन ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना कर
हरियाणा नागरिक संघ ने मील का पत्थर स्थापित किया है। हरियाणा नागरिक संख के गत 25 बर्षों में लगभग 12 कार्यकालों में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया और 550 से ज्यादा सदस्यों को संघ के साथ जोड़ा है। संघ ने गत वर्षो में न केवल अपने सदस्य बंधुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय समय पर आयोजन किया अपितु समाज के प्रति अपनी जागरूकता रखते हुए देश प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ितों के उत्थान के लिए अपने को हमेशा सजग रखा है। वर्ष 2009 में आंध्रप्रदेश के तटवर्तीय इलाकों में हुई बाढ़ की भीषण तबाही के राहत के लिए हरियाणा नागरिक संघ व सेवा संघ ने मिलकर चार ट्रक राहत सामग्री प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री के. रोशया द्वारा बाढ़ पीड़ित इलकों में भेजी। संघ के तत्वावधानों में समय समय पर मेडिकल कैंप, कृत्रिम अंग, आई कैंप का आयोजन किया जाता है जिसके अन्तर्गत जरूरत मंद लोगों को सहायता प्रदान की जाती है। इसी के अन्तर्गत हरियाणा नागरिक सेवा योजना शुरू की गयी जिस में बच्चों की स्कूल फीस तथा विधवा महिलाओं को आर्थिक अनुदान प्रदान किया जाता है। रजत जयंति स्मारिका - 2014 हरियाणा नागरिक संघ में सदस्यों के लिए वार्षिक रूप से होली मिलन तथा दिपावली मिलन का बड़ी धूम धाम से आयोजन किया जाता है। त्रैमासिक ज्ञानवर्धन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। गत वर्षों में महिलाओं व् युवाओं को जोड़ने के लिए महिला समिति तथा युवा समिति का गठन किया गया। महिला समिति हर वर्ष तीन से चार कार्यक्रमों का आयोजन करती है जिसमे संघ की महिलाये तथा बच्चे बडे उत्साह से भाग लेते हैं। हरियाणा नागरिक संघ का सबसे अनुकरणीय पहलू यह है की गत 25 वर्षों में सभी कार्य समितियों का गठन पूर्ण रूप से पारदर्शक तथा सर्वसमत से हुए हैं। हरियाणा नागरिक संघ ने अपनी एकजुटता व हरियाणा की संस्कृति को जीवित रखने और समय के साथ महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ने का सतत् प्रयास किया है, वह सरहनीय है। इतने विशाल भवन का निर्माण कर जो मील का पत्थर स्थापित किया है वह बेमिसाल है और आशा है कि आने वाले समय में संघ के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव व युवाओं का जोश मिलकर एकजुट हो कर नए आयाम स्थापित करेंगे। आज संघ रजत जयंती के शुभ अवसर पर अपने सभी वरिष्ठ सदस्यों का तहदिल से आभार प्रकट करते हैं जिनके प्रयास व सुझावों तथा अपना अमूल्य समय ने हरियाणा नागरिक संघ को इन ऊँचाइयों पर पहूँचाया है।
श्रोत:- कार्यकारिणी समिति

Our Contacts